फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी महाघोटाला: शिवसेना ने BJP पर कसा तंज, कहा- नीरव मोदी को RBI का गवर्नर बनाओ

Sat, 17 Feb 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक के महाघोटाले के मामले में कांग्रेस सहित विपक्षी दल भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हैं।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र में भाजपा पर कटाक्ष किया है कि इस महाघोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का गवर्नर बनाओ। ताकि वह देश को बर्बाद कर सके।

शनिवार को शिवसेना के मुखपत्र में प्रकाशित संपादकीय में राज्य के किसान कर्ज की किश्त जमा नहीं कर पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। क्योंकि उनके घर जब्त करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन, देश के तथाकथित उद्योगपति बैंक के डेढ़ लाख करोड़ रुपये लेकर चंपत हो गए और सुखी जीवन जी रहे हैं। शिवसेना ने कहा है कि देश विज्ञापन पर चल रहा है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराज ने देश लूटने की दंतकथा सामने लाई थी लेकिन उन्हें पद से हटा दिया गया। अब नीरव मोदी को इस पद पर बैठाना चाहिए।

शिवसेना ने कहा है कि पीएम मोदी के दावोस दौरे में नीरव मोदी उनके साथ देखे जा चुके हैं। जिससे सिद्ध होता है कि नीरव मोदी भाजपा के सहभागी हैं और उसने भाजपा को चुनाव के दौरान काफी मदद भी किया है।
विज्ञापन


लालू जेल में, नीरव-माल्या फरार
शिवसेना के मुखपत्र की संपादकीय में यह भी कहा गया है कि सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री व एनसीपी नेता छगन भुजबल और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं लेकिन शराब व्यापारी विजय माल्या और नीरव मोदी करोड़ों अरबों के घोटाले कर देश से फरार हो रहे हैं।

वहीं, शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर ट्वीट किया है कि पैसे बैंक में रखो तो नीरव मोदी का डर, घर में रखो तो नरेंद्र मोदी का....।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें