कारोबारी नीरव मोदी ने पीएनबी बैंक में दिए गए दस्तावेजों में डायमंड का कारोबार करने वाली अपनी तीन कंपनियों के गलत पते दर्ज करवाए थे।
डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स नाम की इन कंपनियों के गलत पते का सीबीआई को तब पता चला जब जांच एजेंसी ने बैंक में दर्ज पतों का दौरा किया।
सोलर एक्सपोर्ट और स्टैलर डायमंड का पता बैंक में ओपेरा हाउस में नगीनदास मैनसन में बताया गया था। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद जब
सीबीआई सबसे पहले इन जगहों पर छापेमारी करने पहुंची तो उन्हें यहां कंपनी का कोई ऑफिस मौजूद नहीं मिला।
वहीं तीसरी कंपनी डायमंड आर यूएस ने ओपेरा हाउस के पास प्रसाद चैंबर्स में बताया गया लेकिन यहां भी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए।
बता दें इन तीनों कंपनियों में
नीरव मोदी, उसकी पत्नी, भाई और बिजनेस सहयोगी इन कंपनियों में पार्टनर हैं।