फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामना में शिवसेना का दावा, पीएम ने दिया था पवार की बेटी को कैबिनेट में शामिल होने का ऑफर

Mon, 11 Sep 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
सुप्रिया सुले
विज्ञापन
शिवसेना ने अपने मुखपत्र में दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की पेशकश की थी। रविवार को सामना के संपादकीय में शिवसेना नेता संजय राउत ने शरद पवार के साथ हाल में हुई बातचीत के बाद यह लेख लिखा। 
विज्ञापन



राउत से बातचीत में पवार ने यह भी कहा कि, मीडिया मेरी पार्टी के बारे में बेबुनियादी खबर फैला रही है।

पढ़ें: जिनपिंग के बाद शिंजो आबे होंगे गांधीनगर में पीएम मोदी के अगले मेहमान

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुझसे कहा था कि वे सुप्रिया को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं। राउत के मुताबिक, पवार ने उन्हें बताया था कि, पीएम मोदी से इस बारे में जब बात हुई थी तब सुप्रिया ने कहा था कि वो बीजेपी में किसी भी कीमत पर शामिल नहीं होंगी। 

गौरतलब है कि रविवार को ही शिवसेना ने दावा किया था कि वित्तमंत्री अरुण जेटली और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में एनसीपी प्रमुख पवार के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बीजेपी की एनसीपी के साथ नजदीकी से यह बात साफ हो गई है कि पार्टी एनसीपी को लुभाने में लगी है, जिससे वह उसे अपने खेमे में शामिल कर सके। 
विज्ञापन


रविवार को जेटली ने पवार की प्रशंसा करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी कोई नकारात्मक बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, मैं उन्हें कई सालों से देख रहा हूं, जब भी देशहित की बात आती है, पवार हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर बयान देते हैं। उन्हेंने कहा कि पवार ने कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें