शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर बीजेपी और केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवाजी पार्क मैदान होने वाली दशहरा रैली में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे केंद्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य की फडणवीस सरकार पर जमकर हल्ला बोला।
उद्धव ठाकरे ने एनडीए के सहयगी नेताओं नीतीश कुमार और महबूबा मुफ्ती के जरिए बीजेपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ठाकरे ने कहा कि आप (बीजेपी) नीतीश के साथ ठीक हो जो आपको गालियां देते हैं, महबूबा मुफ्ती के साथ ठीक हो जो आपको धमकी देती हैं। लेकिन हमारे साथ क्यों नहीं जो कहते हैं, 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'।
ठाकरे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आप महबूबा मुफ्ती के साथ कश्मीर में सत्ता का आनंद ले रहे हैं। लेकिन 'एक विधान एक निशान' नारे का क्या हुआ? क्या आप 370 को खत्म करने का साहस दिखाएंगे।
ठाकरे ने नोटबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि देश में ऐसा माहौल बना दिया गया कि जिन लोगों ने नोटबंदी का समर्थन किया, वे देशभक्त हैं और जिन्होंने इसका विरोध किया, वे देशद्रोही हैं।
वहीं जीएसटी को लेकर शिवसेना प्रमुख ने कहा कि सरकार ने कहा था कि जीएसटी यूनिफॉर्म टैक्सेशन लाएगा, यूनिफॉर्मिटी कहां है? यहां तक कि पाकिस्तान में पेट्रोल हमारे यहां से सस्ता है।
You (BJP) enjoy power in Kashmir with Mehbooba Mufti.What happened to your 'ek vidhaan ek nishaan'? Would you dare abolish 370?: U.Thackeray
— ANI (@ANI) September 30, 2017
You(BJP) are okay w/Nitish who abuses you, w/Mehbooba Mufti who threatens you bt why not us who say 'garv se kaho hum Hindu hain'?-Thackeray
— ANI (@ANI) September 30, 2017
Govt says GST brings uniform taxation. Where is the uniformity? Even Pakistan has cheaper petrol than us: Shiv Sena chief Uddhav Thackeray pic.twitter.com/yPYsG7UTTX
— ANI (@ANI) September 30, 2017