फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव का फडणवीस पर पलटवार, बाल ठाकरे के बच्चों को झूठा बताया, अब भाजपा से किस बात की चर्चा

Fri, 08 Nov 2019 06:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा और देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया है। प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने सरकार न बन पाने के तमाम कारण गिनाए। उन्होंने आरोपों की सूची गिनाई। हम कहना चाहते हैं कि हम जो कहते हैं उसे निभाते हैं। हमारा काम भाजपा जैसा नहीं है। 

विज्ञापन

 


उद्धव ने कहा, हम जुबान देते हैं तो निभाते हैं। जुबान देने से पहले लाख बार सोचते हैं। मैं बताऊंगा कि अमित शाह और कंपनी ने हम पर कितने आरोप लगाए हैं। हम जनता के लिए लड़ रहे थे। भाजपा ने पांच साल राजनीति की। 2014 में हमने भाजपा को रोकने की पूरी कोशिश की, इस बार चुनाव से पहेल भाजपा ने मीठी मीठी बात करके हमको फंसाया। 
 



उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस से मेरे भी अच्छे संबंध हैं। फडणवीस ने 50-50 फॉर्मूले पर पहले जिक्र नहीं करने को कहा। मुझपर फडणवीस झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। बाल ठाकरे के बच्चों को झूठा बताया। झूठ बोलने वालों से किस बात की चर्चा।    
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने बालासाहेब से वादा किया था कि एक दिन शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और इस वादे को मैं पूरा करूंगा। इस वादे को पूरा करने के लिए मुझे अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा, भाजपा ने शिवसेना को झूठा साबित करने की कोशिश, जो कि किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। 
 



मुख्यमंत्री पद से इस्ताफा देने के बाद फडणवीस ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर वार करते हुए कहा था कहा कि विपक्ष अगर हमारी आलोचना करती है, तो यह समझ में आता है। मगर शिवसेना सरकार के बारे में कुछ कहती है, तो यह अस्वीकार्य है। फडणवीस ने कहा कि अगर हम साथ रहते हैं और शिवसेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करना जारी रखना चाहती है, तो हम भी सवाल उठाएंगे। 

उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ जो टिप्पणियां कीं, उससे हमें दुख हुआ है। इस्तीफा देने के बाद भी फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक यह जिम्मेदारी संभालने को कहा है। 

परिणाम आने के 15 दिन बाद तक भी सरकार बनाने पर फैसला नहीं होने पर फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है। पांच साल तक सरकार चलाने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का आभार जताया। फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें