शिवसेना ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। इस बार बीफ का मुद्दा उठाते हुए शिवसेना ने भाजपा से पूछा है कि क्या वह गोवा में बीफ खाने वालों को फांसी पर लटकाएगी? शिवसेना ने भाजपा द्वारा कुछ राज्यों में गौ वध को मंजूरी देने व कुछ राज्यों में मंजूरी न देने की नीति पर भी सवाल उठाया है।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर हमला बोलेत हुए कहा है, "गौ हत्या पर प्रतिबंध का मुद्दा हिंदुओं के दिल के सबसे करीब है। हालांकि, देश भर में इस पर एक आम नीति बनने की जरूरत है। आप (भाजपा) ऐसा नहीं कर सकते की कुछ राज्यों में गौहत्या को अनुमति दे दो और कुछ में उस पर प्रतिबंध लगा दो।
अगर हम बीफ प्रतिबंध के मुद्दे पर एक समान नीति नहीं बना सकते हैं, तो लोग सोचते हैं कि हम एक समान नागरिक संहिता को कैसे प्राप्त करेंगे।" सामना से संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए कि आखिर क्यों वह कुछ राज्य में बीफ को अनुमति देती है और कुछ राज्यों में प्रतिबंध लगाती है।
आगे कहा गया है कि "हिंदु समाज में गाय को मां का दर्जा दिया गया है..लेकिन जनसंख्या के एक बड़े हिस्से के लिए बीफ उनके आहार का एक हिस्सा है। गोवा में भाजपा सत्ता में है और वहां एक बड़ा हिस्सा बीफ खा रहा है। क्या मनोहर पारिकर गोवा में गोमांस खाने वाले लोगों को फांसी पर लटकाएंगे?