फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- सियासी विरोधियों के दमन के लिए सीबीआई-ईडी का कर रही दुरुपयोग

Mon, 28 Jun 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के कहा कि अंग्रेजों के समय में भी लोगों में इतना भय नहीं था। आज धनी राजनेताओं, उद्योगपतियों को भी ईडी और सीबीआई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
shiv sena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बाद अब शिवसेना ने भी केंद्र सरकार पर सियासी विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। शिवसेना ने कहा केंद्र सरकार देश भर में गैर भाजपा सरकारों और विरोधी दलों पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के कहा कि अंग्रेजों के समय में भी लोगों में इतना भय नहीं था। आज धनी राजनेताओं, उद्योगपतियों को भी ईडी और सीबीआई का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के विशेषज्ञों का स्पष्ट मत है कि पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर में ईडी ने अवैध रूप से प्रवेश किया।

यह महाराष्ट्र की स्वायत्तता पर सीधा हमला है। सामना में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक द्वारा पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाए जाने के बाद से उसे ईडी ने परेशान करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें