आंध्र प्रदेश में तिरुपति से शिरडी जाने वाली शिरडी एक्सप्रेस आज सुबह कोडूर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 10 बजे शिरडी एक्सप्रेस कोडूर रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही थी तभी इंजन के पीछे लगा जनरल डिब्बा का एक पहिया पटरी से उतर गया। हलचल देखते हुए ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।