फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो के बाद PM मोदी और शिंजो अबे लोकल रेस्टोरेंट में चखेंगे गुजराती जायका

Wed, 13 Sep 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
पीएम मोदी और शिंजो अबे
विज्ञापन
तीन साल पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर गए थे, तब शिंजो अबे खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। तब पीएम मोदी ने जापान के ऐतिहासिक शहर क्योटो का दौरा भी किया था। अब तीन साल बाद एक बार पीएम मोदी और शिंजो अबे की मुलाकात हो रही है। लेकिन इस बार मेहमानवाजी भारत कर रहा है और शहर है अहमदाबाद। अबे 14 सितंबर को पीएम मोदी के साथ गुजरात में बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी खुद अबे को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों नेता एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक रोड शो करेंगे। इस मौके पर स्कूली बच्चे भारत के 28 राज्यों की झांकी भी पेश करेंगे। एयरपोर्ट से आश्रम तक की रोड अबे और पीएम मोदी के पोस्टर और होर्डिंग से पटी हुई है। 

पढें: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेनः रोजाना लगाएगी 70 चक्कर, समुद्र के नीचे दौड़ेगी 7 किलोमीटर

इन पोस्टर्स पर अंग्रेजी और जापानी हीरागाना स्क्रिप्ट में “Welcome to India, welcome to Gujarat” लिखा गया है। आश्रम के बाद दोनों नेता 16वीं शताबदी की मस्जिद- सिदी सैयद की जाली जाएंगे। 
विज्ञापन

इसके बाद दोनों नेता अहमदाबाद के एक लोकल रेस्टोरेंट में गुजराती खाना खाएंगे। ऐसा ही कुछ शिंजो अबे ने पीएम मोदी की 2014 में क्योटो यात्रा के दौरान किया था। 

रात के खाने के बाद दोनों नेता साबरमती नदी पर बने 100 साल पुराने एलीस ब्रिज पर घूमने जा सकते हैं। पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए 100 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। 40 कैमरे तो केवल रोड शो को कवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें