फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल पर कसा तंज, बोले- जिन्हें देश नहीं सुनता वो विदेश में बोलते हैं

Wed, 13 Sep 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
Amit Shah in Himachal
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में कहा कि देश में कुछ ऐसे नेता भी हैं, जिन्हें अपनी बात कहने के लिए विदेश जाना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की जनता उन्हें सुनना पसंद नहीं करती है। हालांकि उन्होंने ऐसे किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि एक ऐसे नेता भी हैं, जो अमेरिका में जाकर लेक्चर दे रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वो राहुल गांधी की चर्चा कर रहे थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में दिए लेक्चर में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की थी। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में 2000 का नोट जारी किया, जिसकी वजह से भारतीय जीडीपी में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


शाह ने यूपीए कार्यकाल पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने यूपीए के स्‍थान पर एनडीए पर भरोसा जताया है और मैं इसके लिए देशवासियों का आभारी हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें