महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को एक सप्ताह से ज्यादा हो गए हैं। उनके निधन के बाद से ही पूरा प्रदेश शोक में डूबा है। अब इस दुख वाले माहौल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 9 फरवरी को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि उनके जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह का कोई समारोह आयोजित नहीं किया जाए। वहीं, न ही शुभकामनाओं के लिए होर्डिंग्स, गुलदस्ते या उपहार लाए जाएं।
यह भी पढ़ें- लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी
कोई कार्यक्रम आयोजित ना करें
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि ऐसे दुख के समय में जन्मदिन मनाना, कार्यक्रम या समारोह आयोजित करना उचित नहीं होगा। इसी भावना के तहत उन्होंने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें। उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का आयोजन न करें।