फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले से पीएम का भाषणः पहली बार ड्रोन और पैराग्लाइडर से होगी सुरक्षा

Fri, 12 Aug 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल किले की सुरक्षा
विज्ञापन
आतंकी खतरे को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार को जब तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे तो वह कड़े पहरे में होंगे। पहली बार लाल किले पर पीएम मोदी और जनता की सुरक्षा में ड्रोन, पैराग्लाइडर्स और डिटेक्टर इस्तेमाल किए जाएंगे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और अन्य वीवीआईपी मेहमानों के रूट और लाल किले के आसपास के क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 9 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। लाल किले के नीचे से गुजर रही दिल्ली मेट्रो की सुरंग भी बंद कर दी गई है और उसके सभी छोरों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। करीब 500 सीसीटीवी कैमरे से इलाके पर नजर रखी जाएगी।

300 शार्पशूटर के निशाने पर होंगे संदिग्ध

लाल किले की सुरक्षा
लाल किले के पास करीब 300 शार्पशूटर खास जगहों पर तैनात किए जाएंगे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 50 शार्पशूटर तैनात करेगा। एनएसजी, स्वात और बीएसएफ कमांडो लालकिले के करीब 500 मीटर के दायरे में मौजूद होंगे। सीआईएसएफ के अधिकारी ने कहा, 'इलाके की पहले डॉग स्क्वायड टीम की मदद से  कई बार इलाके की जांच की गई है। क्विक रेस्पॉन्स टीम इलाके में पेट्रो कर रही है। सीआईएसएफ की इंटेलिजेंस यूनिट बाकी एजेंसियों के साथ इनपुट साझा कर रही है। '
 
विज्ञापन

105 गुप्त खिड़कियों से झांकेंगी आंखें

लाल किले की सुरक्षा
लाल किले की तरफ खुलने वाली करीब 105 खिड़कियों से भी लालकिले पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां पैनोरमिक फोटोग्राफी के मदद से संदिग्ध गतिविधियों को कैद करेंगी। पीएम मोदी के 7 आरसीआर आवास से लालकिले की ओर जाने वाले रूट को नजदीकी से मॉनिटर किया जाएगा। 31 क्विक रेस्पॉन्स टीम और 71 एंबुलेंस रास्तों में तैनात की जाएंगी। डीसीपी नॉर्थ मधुर वर्मा का कहना है, 'टीम लगातार इलाके में छानबीन कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें