फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगी शीला

Sat, 16 Jul 2016 12:08 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्ष‌ित
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा तो होगी लेकिन वह विधानसभा का चुनाव शायद ही लड़े। पार्टी का तर्क है कि सीएम बनने के लिए पहले चुनाव लडना जरूरी नहीं हैं। इसलिए यह संभव है कि चुनावी रण में वह पार्टी  के योद्धाओं को लड़ाएंगी, लड़ेगी नहीं।
विज्ञापन


राजनीति के अर्श से फर्श पर आ चुकी  कांग्रेस यूपी में एक बार फिर पुराने मुकाम को हसिल करने के लिए बेताब है। इसके लिए वह लगातार दांव चल रही है। प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष बदले और सीएम  का चेहरा पेश कर प्रचार अभियान समिति और समन्मय समिति के चेयरमैन का जिम्मा तजुर्बेकार नेताओं को सौंपा।

कांग्रेस 2017 में  जमीन मजबूत कर उसको 2019 में  भुनाना चाहती है। तमाम बदलाव केबीच कांग्रेस हालांकि यह समझ रही है कि सत्ता हासिल करने की स्थिति में फिर भी नहीं आएंगी। पूरी कसरत केबाद विधानसभा सदस्यों की संख्या जरूर बढने की उम्मीद है। पार्टी चाहती है कि लगातार बदलाव से जतना के बीच यह संदेश जरूर दे दिया जाए कि पार्टी भाजपा, सपा और बसपा से कमतर नहीं बल्कि बराबर खड़ी हो ही गई।
विज्ञापन


इस बीच सीएम का चेहरा पेश करने के बाद भी पार्टी अभी शीला दीक्षित को विधानसभा चुनाव में उतारने का पक्का मन नहीं बना पाई है। दरअसल पार्टी का मानना है कि अगर लाटरी खुल गई और कांग्रेस का सीएम बनने की नौबत आ जाती है तक शीला को किसी भी सीट से अपने सदस्य से इस्तीफा दिलाकर चुनाव लड़ाया जा सकता है या  एमएलसी बनाकर जिम्मा सौंपा जा सकता है।

शीला दीक्षित सीएम का चेहरा होने के बाद विदानसभा का चुनाव लड़ने के मुद्दे पर यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद का साफ कहना है कि किसी सीएम बनने के लिए पहले चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है। मुझ समेत कई लोग सीएम बनने के बाद चुनाव लड़े। चुनाव लड़ने से ज्यादा मायने रखता है कि जिस मंजिल को चुना है उसपर कामयाबी हासिल करना जरूरी है। 
विज्ञापन

कांग्रेस करेगी कमाल, यूपी में बनाएंगे सरकार: शीला 

शीला दीक्ष‌ित
यूपी में कांग्रेस की तरफ से बतौर सीएम उम्मीदवार घोषित होने के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने विश्वास जताया है कि पार्टी  अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। पत्रकारों से शीला दीक्षित ने कहा कि यूपी बड़ा प्रदेश है। यहां काम करना चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन नामुमकिन कतई नहीं।

उन्होंने कहा कि हमें लक्ष्य मानकर लड़ना है। यकीन है कि फतह होगी। सूबे के हर क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने से कामयाबी हासिल करेंगे।

जल्द कांग्रेस एक ठोक रणनीति के तहत जनता के बीच जाएगी। लोग सूबे में अब कांग्रेस की वापसी चाहते हैं। बाहरी केसवाल पर उनका कहना है यूपी से उनका पुराना नाता है। यूपी की बहू हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें