शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने हुमायूं के मकबरे को मुस्लिमों के लिए कब्रिस्तान बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर मकबरे को गिरा कर कब्रिस्तान बना दिया जाए तो अगले 100 सालों तक यहां के मुस्लिमों को कब्रिस्तान के लिए किसी दूसरी जगह की जरूरत नहीं होगी।
इससे पहले शिया वक्फ बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर हुमायूं के मकबरे को गिरा कर कब्रिस्तान बनाने की मांग की थी। बोर्ड ने कहा कि दिल्ली में कब्रिस्तान के लिए जमीन नहीं बची है। बोर्ड ने पीएम से कब्रिस्तान के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग की थी।
If it (Humanyun's Tomb) is made into graveyard, Muslims here won't require another for next 100 yrs; it's an advice: W.Rizvi,Shia Waqf Board pic.twitter.com/um2bi4jnY7— ANI (@ANI) October 26, 2017
साथ ही पत्र में लिखा गया कि चूंकि हुमायूं का मकबरा धार्मिक स्थल नहीं बल्कि एक कब्र है। इसलिए मकबरे को गिरा कर उसकी 35 एकड़ जमीन को कब्रिस्तान के लिए दिया जाए।