फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheena Bora Murder Case: जेजे अस्पताल में 2012 में भेजे गए अवशेष गायब हो गए हैं, CBI कोर्ट में दी जानकारी

Sat, 15 Jun 2024 03:37 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई

सार

शीना बोरा मर्डर केस में अभियोजन पक्ष ने सीबीआई कोर्ट में जानकारी दी है कि जेजे अस्पताल में 2012 में भेजे गए अवशेष गायब हो गए हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो इससे केस में कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कोर्ट में यह पहले ही साबित हो चुका है कि अवशेष शीना बोरा के ही थे। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीना बोरा हत्या केस में जेजे अस्पताल को 2012 में भेजे गए अवशेष गायब हो गए हैं। अभियोजन पक्ष ने सीबीआई कोर्ट में यह जनाकारी दी है। 

 

सीबीआई सूत्रों की मानें तो इससे उनका मामला कमजोर नहीं होगा, क्योंकि वो पहले ही अवशेषों की जांच करने के बाद डीएनए रिपोर्ट कोर्ट में दिखा चुके हैं, जिससे यह सबित हो चुका है कि अवशेष शीना बोरा के ही थे। 

 

2012 में हुई थी इंद्राणी मुखर्जी की हत्या

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक शीना बोरा (24) की अप्रैल 2012 में हत्या कर दी थी। आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, उनके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने चलती कार में कथित रूप से गला घोंटकर शीना को मार डाला था। हत्या के बाद शव को पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में कथित तौर पर जला दिया गया था। बोरा पिछले रिश्ते से पीटर मुखर्जी की बेटी थी। श्यामवर राय को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 2015 में कथित हत्या का मामला सामने आया था।

कथित तौर पर साजिश का हिस्सा होने के मामले में इंद्राणी मुखर्जी के पति और पूर्व मीडिया टाइकून पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें फरवरी 2020 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी, जबकि इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से पिछले साल मई में राहत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें