फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-7 शिखर सम्मेलन: PM मोदी ने जेलेंस्की से कहा-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत सब कुछ करेगा

Sat, 15 Jun 2024 12:06 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बारी

सार

जी 7 शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बातचीत हुई। पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत सभी संभव प्रयास करेगा। 

विज्ञापन
जेलेंस्की से मिले PM मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-7 सम्मेलन में पहुंचे इटली पहुंचे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपने साधनों के भीतर सब कुछ करना जारी रखेगा। पीएम मोदी ने कहा शांति का रास्ता संवाद और कूटनीति के जरिए ही निकलता है।

विज्ञापन


इटली के अपुलीया में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर आयोजित मोदी-जेलेंस्की के बीच हुई बाताचीत में यूक्रेन के लिए आगामी स्विस शांति सम्मेलन का भी मुद्दा उठा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने स्विट्जरलैंड में सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष का समाधान खोजने के लिए ‘मानव-केंद्रित’ दृष्टिकोण में विश्वास रखता है। जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, भारत वार्ता और कूटनीति के जरिये यूक्रेन में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा। इस दौरान जेलेंस्की ने पीएम मोदी को स्विट्जरलैंड में अगले सप्ताह होने जा रहे शांति शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने कहा, भारत जरूर शामिल होगा।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने और मोदी ने शांति शिखर सम्मेलन और इसके एजेंडे के मुद्दों के बारे में बात की। साथ ही इसमें उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए मैंने भारतीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।’
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बैठक को बहुत सार्थक बताया और कहा कि भारत यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है।’

इटली की प्रधानमंत्री ने PM मोदी का स्वागत किया
वैश्विक नेताओं से मुलाकात करते हुए पीएम मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री और जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबान जार्जिया मेलोनी से मुलाकात की। खास बात यह है कि इटली की पीएम ने भारतीय अंदाज में नमस्ते करके पीएम मोदी का स्वागत किया। भारत जी7 समूह का सदस्य देश नहीं है। लेकिनृ इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को खास मेहमान के तौर पर  आमंत्रित किया है। दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तें काफी मजूबत हैं। 

क्या है जी-7 समूह?
जी-7 एक अनौपचारिक वैश्विक मंच है जिसका पूरा नाम ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) है। यह समूह इटली, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका को एक साथ लाने का काम करता है। यूरोपीय संघ भी समूह में भाग लेता है। 1973 के ऊर्जा संकट के जवाब में आर्थिक और आर्थिक सहयोग के लिए एक मंच के रूप में जी-7 बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें