फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड : सीबीआई ने किया इंद्राणी की जमानत याचिका का विरोध

Sat, 23 Nov 2019 02:59 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सीबीआई ने विशेष जज से शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को जमानत न देने की अपील की है। इंद्राणी ने मेडिकल के आधार पर जमानत के लिए अर्जी लगाई हुई है। जमानत के लिए इंद्राणी की यह चौथी कोशिश है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को इंद्राणी ने मामले की सुनवाई कर रहे विशेष जज जेसी जगदले की कोर्ट में बताया कि वह अगर चल फिर रहीं हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि वह स्वस्थ हैं। 

वहीं सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो कि इंद्राणी का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। पिछली बार याचिका खारिज हो जाने के बाद से परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें