फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश की तारीफ की: बिहार के जनादेश पर बोले बिहारी बाबू, भरोसेमंद, परखे हुए और सफल CM.. बधाई

Sun, 16 Nov 2025 11:21 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार को लगातार बधाइयां मिल रहीं हैं। बंगाल से निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश की तारीफ कर चौंका दिया है। 'बिहारी बाबू' नाम से मशहूर तृणमूल सांसद ने बिहार के जनादेश पर कहा कि भरोसेमंद, परखे हुए और सफल मुख्यमंत्री को बधाई।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा और नीतीश कुमार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में राजग की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करके सबको चौंका दिया है। यहां तक, उनकी पार्टी को सफाई में कहना पड़ा कि अभिनेता से राजनेता बने बिहार के रहने वाले सिन्हा की निजी राय है।

विज्ञापन


भरोसेमंद, परखे हुए और सफल मुख्यमंत्री होने के लिए बधाई
उन्होंने पोस्ट में लिखा, बधाई, हमारे बिहार के लोगों को वह सरकार पाने के लिए जिसके वे हकदार हैं, जिसके लिए उन्होंने वोट दिया। सबसे प्रशंसित, सज्जन राजनेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले, भरोसेमंद, परखे हुए और सफल मुख्यमंत्री होने के लिए बधाई। ऐसा लगता है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। सिन्हा ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार की प्रशंसा करने के साथ उनकी और अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं।

एक्स पर CM ममता बनर्जी के साथ अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया
उन्होंने लिखा, उनके आसपास के सभी लोग/पार्टियां बधाई के पात्र हैं। जय बिहार, जय हिंद। उन्होंने इस पोस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता शशि थरूर, आप नेता अरविंद केजरीवाल और अन्य को टैग भी किया।
विज्ञापन


बिहारी बाबू के बयान पर टीएमसी नेता क्या बोले?
तृणमूल प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य ने कहा कि सिन्हा के बिहार कनेक्शन ने ही उन्हें ऐसी टिप्पणी करने के लिए प्रेरित किया होगा। हालांकि, पार्टी उनसे बात करके पता लगाएगी कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। यह टीएमसी की नहीं, उनकी व्यक्तिगत राय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें