फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका चौधरी के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- विरोधी जल्द पिघलेंगे और हम जल्द हंसेंगे

Tue, 13 Feb 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान वाले मामले में बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि रेणुका, आप हंसो, हम आपसे प्यार करते हैं और आपको शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन

 

 शत्रुघ्न ने कहा कि आप चिंता मत करो, बस खुश रहो। उन्हें रोने और चिल्लाने दो। धीरे-धीरे चीजें स्थिर हो जाएंगी। जो लोग महिला सशक्तिकरण और हंसी का विरोध करते हैं, वे जल्द ही पिघल जाएंगे और हम सब आखिर में हंसेंगे। 

शत्रुघ्न ने कहा कि नारी शक्ति अमर रहे, जय हिंद। आपको बता दें कि शत्रुघ्न पहले भी बीजेपी के खिलाफ बागी तेवर दिखा चुके हैं, जिसकी बीजेपी नेता सार्वजनिक तौर पर आलोचना करते रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें