फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला का पन्नीरसेल्वम पर पलटवार, बगावत के पीछे बताया स्टालिन का हाथ

Wed, 08 Feb 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
सीएम पद से इस्तीफा देने वाले ओ पन्नीरसेल्वम के मोर्चा खोलने के बाद शशिकला ने देर रात पोएस गार्डन आवास पर मौजदू अपने समर्थकों के सामने कहा कि पन्नीसेल्वम की बगावत के पीछे डीएमके के नेता स्टालिन का हाथ है। 
विज्ञापन


पन्नीसेल्वम को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के लिए मजबूर करने वाली बात पर सफाई देते हुए शशिकला ने कहा,'मैंने उनपर पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला। वह जो कुछ कह रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।'

एआईडीएमके में फूट की आशंक पर उठ रहे सवालों पर शशिकला ने कहा कि पार्टी में कहीं कोई मतभेद नहीं है। हम परिवार की तरह एक हैं। DMK is behind #OPannerselvam says Sasikala Natarajan as she waves to supporters outside her Poes Garden residence #Chennai — ANI (@ANI_news) February 7, 2017
विज्ञापन

I did not force #OPannerselvam for anything, what he is saying is not correct: #SasikalaNatarajan — ANI (@ANI_news) February 7, 2017
विज्ञापन

'पन्नीरसेल्वम विपक्षी नेता के साथ मुस्करा रहे थे'

पन्नीरसेल्वम पर शशिकला ने विपक्ष के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा सत्र में विपक्षी नेता के साथ वह मुस्करा रहे थे।

शशिकला के विपक्ष के साथ मिलीभात के आरोपों पर पन्नीरसेल्वम ने देर रात ही पटलटवार किया। उन्होंने कहा,'किसी विपक्षी नेता की तरफ देखना और मुस्कराना कोई अपराध नहीं। मुझे लगता है कि मुस्कराना कोई जुर्म नहीं होता।'

पार्टी के सभी पदों से हटाने पर भी पन्नीरसेल्वम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं एआईडीएमके का एक कट्टर समर्थक हूं और हमेशा रहूंगा। थोड़ा इंतजार कीजिए देखतें हैं आगे क्या होगा। In recent assembly session opposition leader & #OPannerselvam exchanged warmth, they were smiling at each other: #SasikalaNatarajan — ANI (@ANI_news) February 7, 2017
Looking at opposition leader & smiling at them isn't a crime. I think smiling is not a crime-#OPannerselvam hits back at #SasikalaNatarajan — ANI (@ANI_news) February 7, 2017
I am a staunch follower of AIADMK and will remain so, wait and see what will happen tomorrow: #OPannerselvam — ANI (@ANI_news) February 7, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें