फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर जाते हुए CCTV में कैद हुई शशिकला, पुलिस ने ACB को सौंपा वीडियो

Wed, 23 Aug 2017 09:59 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक की पुलिस डीआईजी डी रूपा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को सौंपी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि उनके पास विश्वसनीय सूचना है कि जेल में बंद एआईएडीएमके की नेता वीके शशिकला परप्पना अगरहारा सेन्ट्रल जेल के नजदीक स्थित होसुर विधायक के घर गईं थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में रूपा ने कहा है कि विश्वसनीय सूचना है कि शशिकला कुछ देर के लिए सेंट्रल जेल के निकट स्थित एक घर गईं थी, जो होसुर के विधायक का है। जेल के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों और जेल के गेट नंबर एक और दो के बीच लगे कैमरों की वीडियो फुटेज से इसकी पुष्टि की जा सकती है।

रूपा ने कहा कि उन्होंने एसीबी को वो वीडियो सौंपा है, जिसमें शशिकला को जेल में विशेष सुविधा दिए जाने का खुलासा हुआ है। रूपा ने बताया कि एक वीडियो में शशिकला एक सूती नाइटी में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


दो अन्य वीडियो में वह एक नारंगी लाल साड़ी में एक चुडीदार और इलावारसी में हैं। चार वीडियो क्लिप में से 25 सेकेंड के एक वीडियो में वह बाहर से जेल में प्रवेश करती नजर आ रही हैं, जिसमें वह शॉपिंग बैग जैसा बैग लटकाए हुईं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें