कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी कठिन अंग्रेजी बोलने और लिखने के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने पीएम मोदी पर लिखी अपनी किताब को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने ऐसा शब्द लिखा जो लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आया। इस शब्द का मतलब जानने के लिए गूगल पर हिंदी ट्रांस्लेशन का सहारा भी लिया गया लेकिन उसपर भी शब्द का मतलब नहीं मिला। लेकिन अंग्रेजी में शब्द का मतलब जरूर पता चल गया।
थरूर ने इस ट्वीट के जरिए अपनी किताब के बारे में जानकारी देने की कोशिश की थी। लोगों को किताब का नाम तो पता चल गया। लेकिन इसी ट्वीट में उन्होंने एक शब्द लिखा था, फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन। उनके लिखे इस शब्द का मतलब लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने कुछ इस तरह से मजे लिए-
बता दें उनकी अंग्रेजी अच्छे अच्छों को समझ नहीं आती है। उनके ट्वीट्स में पहले भी इस तरह के शब्द मिल चुके हैं। यह ट्वीट उन्होंने अपनी 400 पन्नों की किताब को लेकर किया था। किताब का नाम है, 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर'। ये हैं कुछ और लोगों के जवाब-