फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गालिब' का शेर ट्वीट कर फंसे थरूर, बोले- मुझे गलत जानकारी, फिर भी इनका मजा लीजिए

Mon, 22 Jul 2019 10:49 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर के मिर्जा गालिब को लेकर किए गए ट्वीट की सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। उनके इस ट्वीट पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने आपत्ति जताई और थरूर की गलती को सुधारा।
विज्ञापन


दरअसल थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक शेर पोस्ट कर उसे गालिब का बताया और लिखा कि आज मशहूर शायर मिर्जा गालिब की 220वीं जयंती है। जिसके बाद उनकी इस गलती को गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने सुधारा।

थरूर के इस ट्वीट पर जावेद अख्तर ने लिखा, 'शशि जी, जिन्होंने कभी आपको ये पंक्तियां दी हैं, उन पर फिर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। यह स्वाभाविक है कि किसी ने आपकी पोस्ट में ये लाइनें डाल दी हों। लेकिन, ऐसा करके उसने आपकी बौद्धिक विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन

 


जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर थरूर ने कहा, 'जावेद जी और दूसरे मित्रों का शुक्रिया, यह अहसास दिलाने के लिए कि मैंने क्या किया था। जिस तरह से हर उद्धरण को विन्स्टन चर्चिल के नाम समर्पित कर दिया जाता है, उसी तरह लगता है कि जब लोग शायरी को पसंद करते हैं तो वे उसका श्रेय गालिब को दे देते हैं। मैं माफी मांगता हूं।'

एक और ट्वीट में थरूर ने लिखा गालिब हमेशा हम सभी के पसंदीदा हैं। लेकिन, आज उनका जन्मदिन नहीं है। मुझे गलत जानकारी दी गई थी फिर भी इन लाइनों का मजा लीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें