फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदासीनता के छह साल: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को लेकर शशि थरूर का करारा तंज, अपना पुराना पोस्ट भी किया शेयर

Sat, 08 Nov 2025 12:28 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shashi Tharoor on Delhi Polution Tweet Viral: दिल्ली-एनसीआर गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहा है, वहीं जहरीली हवा पर शशि थरूर की पुरानी व्यंग्यात्मक पोस्ट फिर से सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि छह वर्षों में कितना कम बदलाव आया है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा पर शशि थरूर का तंज - फोटो : X (@ShashiTharoor)/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का पुराना ट्वीट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दिल्ली के प्रदूषण पर उनके व्यंग्य को बखूबी दर्शाता है। 

विज्ञापन


दरअसल, शशि थरूर ने साल 2019 में एक्स (तब ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था 'कब तक जिंदगी काटोगे सिगारेट, बीड़ी और सिगार में... कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में... Delhi Tourism' “Delhi is Injurious To Health!!”


यह पोस्ट उस समय भी खूब चर्चा में रही थी और अब छह साल बाद भी उतनी ही प्रासंगिक लग रही है। दिल्ली की हवा की खराब हालत को लेकर थरूर का यह व्यंग्य लोगों के बीच जागरूकता और निराशा दोनों का मिश्रण बन गया है।

विज्ञापन


कई यूजर्स ने पोस्ट को किया रीशेयर
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा छह साल बाद भी कुछ नहीं बदला। वहीं कुछ ने लिखा कि थरूर का यह ट्वीट आज भी उतना ही सटीक है जितना 2019 में था।

ये भी पढ़ें:- Delhi Pollution: दम घोंट रही दिल्ली की हवा, छाई जहरीली धुंध... बवाना में 403 AQI, इन इलाकों की भी हालत खराब
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में इन दिनों AQI 300-400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार ऐसे स्तर पर रहने वाली हवा से सांस की बीमारियां, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। राजधानी में सरकार ने स्कूल बंद करने और निर्माण कार्यों पर रोक जैसे अस्थायी उपाय लागू किए हैं, लेकिन प्रदूषण का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें