फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICJ में भारत की राह हुई मुश्किल तो यूके पर भड़के थरूर, UN में बदलाव की उठाई मांग

Tue, 14 Nov 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : getty images
विज्ञापन
कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने यूके पर निशाना साधते हुए यूएन में बदलाव की मांग उठाई है। दरअसल, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में जज चुने जाने के लिए वोटिंग चल रही है, जिसमें यूके और भारत के जज आमने-सामने हैं। भारत को जनरल एसेंबली में ज्यादा वोट मिले हैं लेकिन सिक्योरिटी काउंसिल में यूके की स्थिति मजबूत है। शशि थरूर का कहना है कि यूके ऐसा करके बहुमत की आवाज को अनसुना कर रहा है। ICJ का जज बनने के लिए भारत के जस्टिस दलवीर भंडारी और यूके के क्रिस्टिफर ग्रीनवुड के  बीच मुकाबला है।
विज्ञापन


कुलभूषण जाधव केसः ICJ में याचिका दायर करने के लिए पाक ने शुरू की तैयारी

क्या है मामला: ICJ का जज बनाने के लिए जनरल काउंसिल और सिक्योरिटी काउंसिल दोनों के सदस्य वोट करते हैं। भारत के उम्मीदवार जस्टिस दलवीर भंडारी को जनरल एसेंबली में 115 वोट मिले थे वहीं यूके ने 74 वोट हासिल किए। 15 सदस्यों की सुरक्षा परिषद में भारत को छह और यूके को नौ वोट मिले। नियम के हिसाब से उम्मीदवार को जनरल एसेंबली में 97 वोट और सिक्योरिटी काउंसिल में 8 वोट मिलने चाहिए। वोटिंग का पहला राउंड शुक्रवार को हो चुका है, आगे का प्रोसेस सोमवार को होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

थरूर ने सात ट्वीट कर समझाया पूरा मामला

शशि थरूर - फोटो : Getty
शशि थरूर ने कुल सात ट्वीट करके पूरे मामले को समझाया और बताया कि यूएन में क्या-क्या हुआ। भंडारी का जीतना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ICJ ही कुलभूषण जाधव के मामले की सुनवाई कर रहा है। भारतीय नागरिक जाधव को पाकिस्तान ने जासूस बताकर कैद कर रखा है।

ICJ में कुल 15 जज होते हैं जिनका कार्यकाल नौ साल होता है, इसमें से पांच पोस्ट खाली हैं। फ्रांस, ब्राजील, लेबनान से जजों को चुन लिया गया है, अब भारत और यूके के बीच मुकाबला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें