फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- जान गंवा रहे लोग, कहां है बॉर्डर पर 'लाल आंख' दिखाने वाली सरकार

Tue, 06 Feb 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shashi Tharoor
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार बॉर्डर पर लाल आंख दिखाने की बात कहती है लेकिन तब चुप हो जाती है जब देश में बहुत बुरा हो रहा हो। उन्होंने सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर चुटकी ली। 

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि भारतीय अपनी जान गंवा रहे हैं, हमारे नागरिक खतरे में हैं। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर बार-बार हो रहे संघर्ष विराम की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यह दुखद है कि सरकार इस मामले में पूरी तरह से अनुपस्थित है। ये सरकार कहां है? 

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई फायरिंग मामले पर सोमवार को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी आक्रामक तेवर दिखाये थे। उन्होंने कहा था कि वो शुरुआत से कहते आ रहे हैं कि युद्ध की तैयारी करो और पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी हैं। पाकिस्तान के आतंकियों से चीन भी परेशान है। चीन भी पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है। आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से अब तक हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 9 जवान समेत करीब 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें