फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका, वडक्कन के बाद शशि थरूर के चाचा-चाची हुए भाजपा में शामिल

Sat, 16 Mar 2019 05:58 AM IST
रचना शर्मा भाषा, कोच्चि
विज्ञापन
shashi tharoor
विज्ञापन
भाजपा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर की चाची और उनके पति का पार्टी में स्वागत किया लेकिन उसके लिए तब असहज स्थिति बन गयी जब इन दोनों ने कहा कि वे तो पहले से ही भगवा पार्टी के समर्थक हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


थरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं और उन्हें आश्चर्य है कि पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए क्यों ऐसा कार्यक्रम किया गया। विभिन्न पृष्ठभूमियों के 14 नये सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी एस शशिधरन पिल्लै ने उन्हें कोच्चि का क्रीम बताया और मीडिया की उपस्थिति में उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

                     
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिल्लै ने पलक्कड़ जिले में थरूर परिवार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की सराहना की और कहा कि ऐसी पृष्ठभूमियों के लोगों का भाजपा का हिस्सा बनना स्वागत योग्य है। जब थरूर के रिश्तेदारों से संवाददाताओं ने संपर्क किया, तो दोनों ने कहा कि वे तो लंबे समय से भाजपा के समर्थक रहे हैं और पता नहीं क्यों उनके स्वागत के लिए ऐसा कार्यक्रम किया गया। उन्होंने उल्टे मीडिया से भाजपा नेताओं से यह पूछने को कहा कि यह क्यों किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें