फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor: 'कानून को अपना काम करना चाहिए', सोने की तस्करी करते पकड़े गए सहयोगी पर शशि थरूर का बयान

Thu, 30 May 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कस्टम विभाग ने बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें से एक की पहचान शिव कुमार प्रसाद के तौर पर की गई है। व्यक्ति ने यह दावा किया कि वह शशि थरूर के निजी सहायक हैं।
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया कि उनके सहयोगी को दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते हुए पकड़ लिया गया था। थरूर ने इस रिपोर्ट पर कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। थरूर ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उनके स्टाफ का पुराना सदस्य है। उन्होंने कहा कि वह कुछ समय के लिए ही एयरपोर्ट पर उन्हें सहायता प्रदान कर रहा था।
विज्ञापन


शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "अपने स्टाफ के पूर्व सदस्य के बारे में यह सुनकर हैरान हूं। वह मुझे एयरपोर्ट पर सहायता प्रदान कर रहा था।वह एक 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति है। उसका समय-समय पर डायलिसिस होता है। उन्हें अनुकंपा के आधार पर पार्ट टाइम के तहत रखा गया था। जांच में मैं अधिकारियों का का पूरा समर्थन करूंगा।"

बता दें कि कस्टम विभाग ने बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें से एक की पहचान शिव कुमार प्रसाद के तौर पर की गई है। व्यक्ति ने यह दावा किया कि वह शशि थरूर का निजी सहायक है। वह एयरपोर्ट पर दुबई से आने वाले एक अन्य व्यक्ति को लेने आया था। दोनों को तब पकड़ लिया गया, जब वे सांसद के सहयोगी को सोना पकड़ाने का प्रयास कर रहे थे। प्रसाद के पास एयरो ड्रोम में प्रवेश करने की अनुमति थी। वह एयपोर्ट परिसर में घुसकर पैकेट लेने की कोशिश कर रहा था। उनके पास से 500 ग्राम सोना बरामद किया गया।
विज्ञापन


भाजपा नेता का पलटवार
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, "पहले सीएम के सचिव सोने की तस्करी में पकड़े गए और अब कांग्रेस सांसद के निजी सहायक को सोने की तस्करी के आरोप में गिरप्तार किया गया है। सीपीएम और कांग्रेस दोनों ही इंडी गठबंधन की पार्टियां है। ये दोनों सोने के तस्करों का साझेदार है।"

बता दें कि 2020 में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर एक बैग से 30 किलो सोना बरामद किया गया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के प्रमुख सचिव शिवशंकर का इस मामले में शामिल होने का संदेह था। इस कारण से उन्हें निलंबित कर दिया गया था और पद से भी हटा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें