फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: लोकसभा में थरूर ने सरकार को घेरा, पीएम किसान निधि और वीबी जी राम जी कानून का उठाया मुद्दा

Tue, 10 Feb 2026 02:48 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parliament Budget Session: संसद में जारी गतिरोध खत्म हो गया है। लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू हुई, जिसमें विपक्ष की तरफ से कांग्रस सांसद शशि थरूर ने पक्ष रखा। इस दौरान  ने लोकसभा में पीएम किसान सम्मान निधि और वीबीजी राम जी योजना का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र में जारी गतिरोध खत्म हो गया है। जिसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में बजट पर चर्चा की बहस में हिस्सा लिया। इस दौरान शशि थरूर में सरकारी खर्च में कमी और कर राजस्व संग्रह में ठहराव की भी आलोचना की। उन्होंने केंद्रीय बजट को 'निराशाजनक' बताया। 
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि राशि बढ़ाने की अपील
लंबे गतिरोध के बाद लोकसभा में दोपहर दो बजे कामकाज शुरू हुआ। आम बजट 2026 पर चर्चा के दौरान केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से निर्वाचित कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाग लिया। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि (PMKY) के तहत किसानों को दी जाने वाली आर्थिक मदद का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को दो हजार की राशि बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मनरेगा को बदलकर बनाए गए वीबी जी राम जी कानून का मुद्दा भी उठाया।

सरकार सिर्फ हेडलाइन मैनेज करती है: थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट पर चर्चा के दौरान सरकार के काम के आंकड़े सामने रखे। उन्होंने कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार सिर्फ हेडलाइन मैनेज करती है, असलियत कुछ और है। थरूर ने मांग करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आपसे (सरकार) पूरा नहीं हुआ। किसान सम्मान निधि बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले संसद के बाहर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पार्टी ने जो भी करने को कहा है, पार्टी ने करने का फैसला किया है। जाहिर है, पार्टी के सदस्य के तौर पर मैं पार्टी का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें