फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Peace: 'रणनीतिक संयम बरता या चूक गए अवसर?' गाजा शांति सम्मेलन में भारत की मौजूदगी पर थरूर ने उठाए सवाल

Mon, 13 Oct 2025 09:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिस्र के शर्म अल-शेख में चल रहे गाजा शांति सम्मेलन में भारत सरकार की उपस्थिति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया के कई बड़े नेता मौजूद थे, वहां भारत की ओर से सिर्फ विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह की भागीदारी भारत की रणनीतिक दूरी का संकेत देती है। 

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच दो साल से जारी संघर्ष के बाद हुए शांति समझौते को लेकर दुनियाभर में खुशी का माहौल है। इसी बीच कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शर्म अल-शेख में हो रहे गाजा शांति सम्मेलन में भारत सरकार के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल थे, लेकिन भारत की ओर से केवल एक राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ही मौजूद थे। थरूर ने कहा कि यह स्थिति सम्मेलन में मौजूद प्रमुख नेताओं की तुलना में भारत की उपस्थिति को बहुत कम दिखाती है।

विज्ञापन


सम्मेलन में भारत सरकार की रणनीति पर पूछे सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई आलोचना नहीं है कीर्ति वर्धन सिंह की व्यक्तिगत क्षमता को लेकर, क्योंकि उनकी योग्यता पर कोई सवाल नहीं है। लेकिन इतने बड़े और महत्वपूर्ण नेताओं के बीच भारत का ऐसा प्रतिनिधित्व इस बात का संकेत हो सकता है कि भारत रणनीतिक दूरी बनाए रखना चाहता है।

ये भी पढ़ें:- Gaza Peace: पीएम मोदी ने इस्राइली बंधकों की रिहाई को लेकर ट्रंप के प्रयासों की तारीफ की,नेतन्याहू को लेकर कही ये बात
विज्ञापन


हालांकि, थरूर ने कहा कि हमारे दिये गए बयान इस रणनीतिक दूरी की भावना को पूरी तरह नहीं दर्शाते। थरूर ने अपने पोस्ट में जोर दिया कि सम्मेलन में प्रोटोकॉल के कारण भारत की आवाज पुनर्निर्माण और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर अपेक्षित प्रभाव नहीं डाल सकी, जितना होना चाहिए था। 




थरूर ने भारत की भूमिका मजबूत बनाने की बात कही
इसके साथ ही शशि थरूर ने अंत में कहा कि इस स्थिति को देखते हुए यह सोचना जरूरी है कि क्या भारत ने इस महत्वपूर्ण मौके को खो दिया है या फिर यह रणनीतिक संयम का ही हिस्सा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस विषय पर आगे गंभीर चर्चा और सोच-विचार की जरूरत है ताकि भारत की भूमिका मजबूत और प्रभावी बने।

ये भी पढ़ें:- Israel: संसद में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ट्रंप का स्वागत, स्पीकर बोले- नोबेल पुरस्कार के लिए करेंगे समर्थन

पीएम मोदी ने बंधकों की रिहाई पर जताई खुशी

विज्ञापन

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस्राइली बंधकों की रिहाई पर खुशी जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि हम दो साल से ज्यादा समय तक बंधक बनाए गए सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। उनकी आजादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें