फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: 'आतंकवाद पर चुप नहीं बैठेंगे, जो वर्षों से झेल रहे, वो साझा करेंगे', US जाते वक्त बोले थरूर

Sat, 24 May 2025 08:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल-5 के सांसदों के साथ शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, गुयाना, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा करेंगे। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ दृष्टिकोण को दुनिया के सामने लाएगा। वे दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के देश के मजबूत संदेश से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
शशि थरूर के साथ प्रतिनिधिमंडल के अन्य लोग - फोटो : X/@ShashiTharoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि देश अब आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा। हम वर्षों से जिस दहशतगर्दी को झेल रहे हैं, उसे दुनिया के सामने लाने का वक्त आ गया है। अमेरिका समेत पांच साझेदार देशों के लिए रवाना होने वाले एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर भारत के रुख को साझा करेगा और दुनिया को बताएगा कि भारत पिछले कई वर्षों से किस तरह से पीड़ित है। 

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में 9/11 स्मारक का दौरा करेगा। गुयाना में प्रतिनिधिमंडल स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेगा और अधिकारियों से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा, 'हम वहां लोगों को अपने अनुभव के बारे में बताने जा रहे हैं, हमने जो किया, वह क्यों किया और भविष्य में भारत का रवैया क्या होगा। हम लोगों से मिलेंगे और पिछले कई सालों से जो झेल रहे हैं, उसे साझा करेंगे।'  इससे पहले थरूर ने 'एक्स' पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की और कहा कि अन्य लोग रास्ते में शामिल होंगे। 

'आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जरूरत'
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली है कि हम दुनिया को पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंक के बारे में भारत की स्थिति से अवगत कराएं। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जरूरत है। दुनिया को पाकिस्तान की ओर से तैयार किए गए आतंकी प्रतिष्ठान, बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने की जरूरत है। यह न केवल भारत के लिए खतरनाक है, बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा है।'
विज्ञापन


'पाकिस्तान आज एक आतंकवाद निर्यातक देश'
उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा, 'अपनी स्थापना के बाद से, अपने जन्म के बाद से, पाकिस्तान ने 1947 के युद्ध से भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रची है। सबसे हालिया पहलगाम हमला पाकिस्तान की उन जघन्य और बर्बर आतंकी गतिविधियों की याद दिलाता है, जो उसने भारत के खिलाफ शुरू की हैं। पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन सहित कई आतंकी संगठनों और इन आतंकी समूहों के नेताओं को सुरक्षित पनाह भी दी। पूरी दुनिया के लिए यह संदेह से परे है कि पाकिस्तान आज एक आतंकवाद निर्यातक देश है और दुनिया को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तानी आतंकी हमलों के खिलाफ यह महत्वपूर्ण संदेश देने के साथ-साथ दुनिया को भारत के शांति के संदेश, भारत के लोकतंत्र और शक्ति के संदेश से अवगत कराने के लिए है।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल-5 में कौन-कौन, यह कहां-कहां जाएगा?
शशि थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ लोजपा (रामविलास) की शांभवी चौधरी, टीडीपी के जीएम हरीश बालयोगी, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा, झामुमो के सरफराज अहमद और अमेरिका में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें