फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव: खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले-राजनीति में गिर रहा है बातचीत का स्तर

Tue, 07 Apr 2026 07:24 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल चुनाव से ठीक पहले भाजपा को 'जीरो सीट' वाली पार्टी बताया है। उन्होंने जनता से अपना वोट बर्बाद न करने की अपील की है। थरूर ने दावा किया है कि भाजपा का केरल में कोई आधार नहीं है और असली लड़ाई यूडीएफ और एलडीएफ के बीच है।
 
विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब बस 48 घंटे का समय बचा है। चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने भाजपा और सत्ताधारी एलडीएफ पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


राजनीति में गिर रहा है बातचीत का स्तर- थरूर
इस दौरान थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के 'गुजरात के अनपढ़ लोग' वाले बयान पर प्रतिक्रिया भी दी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राजनीति में बातचीत का स्तर लगातार गिर रहा है। हमें अपनी भाषा का स्तर उन लोगों जैसा नहीं करना चाहिए जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, थरूर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उनके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना कीमती वोट बर्बाद न करें।

'भाजपा का खाता भी खुलना मुश्किल'
थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अपील केरल में काम नहीं आएगी। हकीकत यह है कि फिलहाल विधानसभा में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। अगर वे एक-दो सीटें जीत भी जाते हैं, तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। वे सरकार बनाने की रेस में कहीं नहीं हैं। थरूर ने मतदाताओं को आगाह किया कि भाजपा जैसी बिना जड़ वाली पार्टी को वोट देकर वे केवल एलडीएफ को फायदा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: समय सीमा से पहले ही ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले: खर्ग द्वीप-पुल को बनाया निशाना, एक साथ 50 ठिकाने तबाह
विज्ञापन


एलडीएफ और भाजपा के बीच 'गुप्त समझौते' का आरोप
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि असल में भाजपा और सीपीआई-एम के बीच समझौता है। उन्होंने कहा कि सीपीआई-एम सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस को हराना चाहती है और भाजपा इसलिए कांग्रेस को रोकना चाहती है, जिससे केंद्र में विपक्ष कमजोर रहे। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस और वामपंथी साथ हो सकते हैं, लेकिन केरल में यूडीएफ ही एकमात्र विकल्प है जो एक अनुभवी और बेहतर शासन दे सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें