फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor: 'दोषियों को सजा जरूर मिलेगी', दिल्ली आतंकी घटना पर कांग्रेस नेता बोले- देश को एकजुट रहना चाहिए

Thu, 13 Nov 2025 10:18 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shashi Tharoor On Delhi Blast: दिल्ली आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वैध निशाना बताया और सरकार के निष्कर्षों का समर्थन किया।
विज्ञापन
सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद जैसी घटनाओं को बिना सजा के नहीं छोड़ा जा सकता। सरकार ने इस हमले को आतंकी घटना घोषित किया है और जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका सामने आई है। थरूर ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन


थरूर ने आगे कहा कि सरकार ने जो निष्कर्ष निकाला है, वह सबूतों पर आधारित है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने पुख्ता सबूत जुटाने के बाद ही इसे आतंकी हमला घोषित किया है। थरूर ने कहा कि ऐसे मामलों में देश को एकजुट रहना चाहिए और आतंक के खिलाफ एक स्वर में जवाब देना चाहिए।

सुरक्षा पर जताई चिंता
थरूर ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि आने वाले हफ्तों और महीनों में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देनी चाहिए। थरूर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक दिन में पांच करोड़ से अधिक मतदाताओं को नामांकन फॉर्म वितरित, फरवरी में जारी होगी अंतिम सूची

जैश-ए-मोहम्मद को बताया वैध निशाना
थरूर ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह संगठन भारत के लिए वैध निशाना था। आतंकवादी संगठनों को किसी भी प्रकार की ‘इम्युनिटी’ या सुरक्षा नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि उनका मकसद निर्दोष लोगों की जान लेना होता है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई का संकेत
थरूर ने कहा कि भारत हमेशा से संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संधि का समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जो सूचनाएं हैं, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए भारत की नीति स्पष्ट है। आतंक को न बर्दाश्त करना और न ही नजरअंदाज करना।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें