फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केरल के विकास पर ध्यान दें, सियासी झगड़े छोड़ें'; थरूर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को दी सलाह; जानें क्या कहा

Mon, 23 Nov 2026 12:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।

सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि केरल की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि राज्य दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने पिछली सरकार पर इसका ठीकरा फोड़ा। साथ ही अपनी ही पार्टी के नेताओं को भी सलाह दी। क्या-क्या कहा? पढ़िए रिपोर्ट।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पार्टी के नेताओं को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी को विकास के काम पर ध्यान देना चाहिए। राज्य के सामने विकास की बड़ी चुनौती है। ऐसे में राजनीतिक झगड़ों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


केरल की आर्थिक हालत पर क्या बोले थरूर?
थरूर ने तिरुवनंतपुरम में यह बात कही। उन्होंने कहा, मेरे अपने साथियों को मेरी सलाह है कि वे काम पूरा करने पर ध्यान दें। हमारे सामने विकास की बहुत बड़ी चुनौती है। हमारी हालत ऐसी है कि राज्य लगभग दिवालिया होने की स्थिति में है। इसकी बड़ी वजह पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की गंभीर लापरवाही और नाकामी है। उसने केरल की आर्थिक स्थिति को बेहद खराब कर दिया है।

ये भी पढ़ें: परिसीमन पर सरकार का क्या है प्लान?: जयराम रमेश ने पीएम मोदी-शाह से पूछा सवाल; शीतकालीन सत्र पर भी घेरा
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, इसलिए हमें आगे आना होगा। निवेश लाना होगा। नियमों की उन रुकावटों को हटाना होगा, जो विकास में बाधा बन रही हैं। हमें अपने राज्य में विकास और तरक्की के रास्ते खोलने होंगे। इनके बिना केरल खुशहाल नहीं हो सकता।

विकास के लिए क्या करने की जरूरत?
थरूर ने कहा, केरल में हमारे पास बहुत अच्छे विचार हैं। यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते, जब तक सभी का सहयोग न मिले। भविष्य पर लगातार ध्यान देना भी जरूरी है। इसलिए मैं सच कहूं तो राजनीतिक झगड़ों पर चर्चा करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। पार्टी में संगठन से जुड़े दूसरे लोग इन सभी मामलों को संभालेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अभी मेरी रुचि केरल में विकास, तरक्की और राज्य की खुशहाली पर है। जब भी मैं केरल में होता हूं, मेरी बैठकों और बातचीत का यही मुद्दा रहता है। मेरा मानना है कि हममें से ज्यादातर लोगों को मुख्यमंत्री के इन कामों में उनका साथ देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें