फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा गया शार्प शूटर कोरोना संक्रमित

Thu, 20 Aug 2020 03:56 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात एटीएस की गिरफ्त में शार्प शूटर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

गुजरात पुलिस के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा पकड़े गए 23 वर्षीय युवक की जांच में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एटीएस ने आरोपी को उस गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा था जिसके अनुसार उसे कुख्यात बदमाश छोटा शकील ने भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा था।

एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी को उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है और ठीक होने के बाद ही उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया, 'इरफान शेख को पकड़ने वाले हमारे दल के सदस्यों की जांच और पृथक-वास के लिए हम केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का हम पालन करेंगे।'

अधिकारी ने कहा कि शेख एक 'शार्प शूटर' है और उसे कथित तौर पर छोटा शकील ने मुख्य रूप से पूर्व गृह राज्य मंत्री गोरधन झाड़फिया समेत भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें