फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी ने की तारीफ तो शर्मिष्ठा बोलीं- लोकतांत्रिक-तर्कशील है हमारा परिवार, मैं इसी तरह पली-बढ़ी हूं

Sat, 09 Jun 2018 05:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
शर्मिष्ठा मुखर्जी, प्रणब मुखर्जी
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की पिता के संघ मुख्यालय जाने को लेकर असहमति जताने पर तारीफ की है। इस पर शर्मिष्ठा ने जवाब दिया कि हमारा परिवार लोकतांत्रिक और प्रगतिशील है। यह मैंने अपने पिता से ही सीखा है।
विज्ञापन


स्वामी ने शर्मिष्ठा का समर्थन करते हुए कहा था, ‘मेरी बेटी भी कई बार मेरे विचारों से सहमत नहीं होती। मैं उसके विचारों से सहमत नहीं होता। फिर भी हम खुशहाल परिवार हैं। हमें सीखना चाहिए कि हर व्यक्ति के अपने विचार होते हैं।’ 

इस पर शर्मिष्ठा ने माना कि उन्हें किसी के विचार पर सार्वजनिक रूप से असहमति जताने में दिक्कत नहीं होती। शर्मिष्ठा ने कहा, ‘मैं इसी तरह पली-बढ़ी हूं। इसलिए मुझे विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ सार्वजनिक रूप से अलग विचार व्यक्त करने में दिक्कत नहीं होती।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें