फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 28.17 अंक चढ़कर 38,059 पर बंद, निफ्टी 11,350 से ऊपर

Tue, 23 Jul 2019 09:37 AM IST
शिल्पा ठाकुर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स 28.17 अंक चढ़कर 38,059.30 और निफ्टी दस अंक चढ़कर 11,356.20 पर खुला। 415 शेयरों में वृद्धि देखी गई है और 313 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की कमजोरी के साथ 69 के स्तर पर खुला है। सेंसेक्स में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना हुआ है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसोर्टस इंडिया लिमिटेड, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस लिमिटेड, टीवी-18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड, कारबोरनडम यूनिवर्सल लिमिटेड, मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, वीईडीएल, हिंडाल्को, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में मंदी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में कॉक्स एंड किंग्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, डीएचएफएल, वीमार्ट, यस बैंक में मंदी का माहौल है। निफ्टी में बजाज फिन सर्विसेज, एचडीएफसी, कोटक बैंक, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी बैंक में मंदी का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें