Sharad Yadav: कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि शरद यादव के विचार आज की राजनीति में कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। यदि देश और समाज को विघटन से बचाना है तो शरद यादव के विचारों को देश को अपनाना चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जनता दल यूनाइटेड के दिवंगत नेता शरद यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर आज दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई अलग-अलग दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि शरद यादव के विचार आज की राजनीति में कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। यदि देश और समाज को विघटन से बचाना है तो शरद यादव के विचारों को देश को अपनाना चाहिए। शरद यादव की पहली कर्मभूमि रही जबलपुर में भी शरद यादव की प्रतिमा लगाकर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हरियाणा कांग्रेस पार्टी के नेता कमलबीर सिंह ने कहा कि शरद यादव अपने समय के सबसे प्रभावी नेताओं में से एक थे। उन्होंने समकालीन राजनीति को प्रभावित किया और कई नीतियों को दिशा देने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पिछले साल 13 जनवरी को जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया था। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनका नाम देश के बड़े समाजवादी नेताओं में शुमार किया जाता था। वे डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से बहुत प्रेरित थे। उन्हीं से प्रेरणा पाकर शरद यादव ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, वे MISA के तहत 1969-70, 1972 और 1975 में जेल भी गए। सक्रिय राजनीति में शरद यादव ने साल 1974 में कदम रखा था तब वे वे पहली बार जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद बने थे। वे कुल सात बार यूपी एमपी और बिहार से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे।