फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'राज्य की 60% आय हैदराबाद पर निर्भर, विकास में मदद करे केंद्र सरकार'; सीएम रेवंत रेड्डी ने की अपील

Sun, 12 Jan 2025 07:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि वे तेलंगाना को देश में एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की 60 फीसदी आय हैदराबाद से आती है।
विज्ञापन
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद को एक वैश्विक शहर के रूप में विकसित करने और राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए क्षेत्रीय रिंग रोड (आरआरआर) और 'क्षेत्रीय रिंग रेल' को मंजूरी देने का आग्रह किया। दरअसल, हैदराबाद में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी. विद्यासागर राव की आत्मकथा 'UNIKA'को लॉन्च के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि  उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि वे तेलंगाना को देश में एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि वे तेलंगाना को देश में एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की 60 फीसदी आय हैदराबाद से आती है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से राज्य में एक बंदरगाह आवंटित करने और काजीपेट रेलवे कोच फैक्ट्री को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मदद करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "तेलंगाना अमरावती से नहीं बल्कि दुनिया से प्रतिस्पर्धा कर रहा है।"

रेवंत रेड्डी ने कहा, "आइए हम न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे शहरों से प्रतिस्पर्धा करें। दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए, हमें हैदराबाद में मेट्रो रेल (विस्तार) के लिए सभी अनुमतियां प्राप्त करने की आवश्यकता है।" उन्होंने बताया कि पीएम मोदी द्रमुक शासित तमिलनाडु सरकार के साथ मेट्रो रेल विकसित करने में सहयोग कर रहे हैं और बेगलूरू के लिए भी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार और बीआरएस नेता विनोद कुमार भी मौजूद थे। रेवंत रेड्डी ने कहा, "पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर, केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार और बीआरएस नेता विनोद कुमार से मेरी अपील है कि वे तेलंगाना के विकास के लिए सहयोग करें। हमें तेलंगाना के लिए मिलकर काम करना चाहिए। (मेरा) किसी से कोई मतभेद नहीं है। तेलंगाना के विकास के लिए सभी से मिलेंगे और सभी का सहयोग मांगेंगे।" कार्यक्रम में विद्यासागर राव, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें