राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव फिर सक्रिय हो गए हैं। तेज इन दिनों जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुन रहे हैं।
तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि "जनता से मिलकर उनके समस्याओं का निवारण किया"।
"बिहार में सुशासन बाबू के राज में जनता त्राहिमाम है, उनके समस्याओं को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है ऐसे में जनता का सेवक होने के नाते उनकी समस्याओं का सुनना एवं उनका निवारण करना मेरा परम् दायित्व है"।
इससे पहले, तेजप्रताप यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, "आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहूंगा" बता दें कि तेज प्रताप पिछले दिनों घरेलू विवादों और पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में रहे थे।