फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra :  'शरद पवार ने ऐसी सियासी गुगली फेंकी कि उद्धव बोल्ड हो गए', अठावले ने कसा तंज

Fri, 21 Oct 2022 07:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अठावले अपने अंदाज में बात कहते हैं और उनके ताजा बयान से महाराष्ट्र की सियासत में नया बवाल पैदा हो सकता है। अठावले ने कहा, 'राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं। दोनों अपना खेल अच्छे से जानते हैं।' 

विज्ञापन
रामदास अठावले - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर केंद्रीय मंत्री व आरपीआई के नेता रामदास अठावले ने राकांपा क्षत्रप शरद पवार पर तंज कसा है। अठावले ने कहा कि पवार ने ऐसी सियासी गुगली फेंकी कि ठाकरे बोल्ड हो गए। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के चुनाव होने जा रहे हैं और इसमें पवार व फडणवीस के एक पिच पर खेलने को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं। इस बीच अठावले का यह बयान आया है। 

विज्ञापन


अठावले अपने अंदाज में बात कहते हैं और उनके ताजा बयान से महाराष्ट्र की सियासत में नया बवाल पैदा हो सकता है। एक न्यूज चैनल से चर्चा में रामदास अठावले ने कहा, 'राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और कभी भी कुछ भी हो सकता है, यह बात मैं लंबे समय से कह रहा हूं। शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं। दोनों अपना खेल अच्छे से जानते हैं।' 

दरअसल, अठावले से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर पवार व फडणवीस को लेकर सवाल किया गया था। उनसे जब पूछा गया कि क्या वे यह बात सिर्फ खेल के लिए कह रहे हैं और क्या यह पवार का मास्टर स्ट्रोक नहीं है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एकदम सियासी गुगली है। उद्धव ठाकरे को इस गुगली के साथ एक बार फिर बोल्ड किया जाएगा। पहले एकनाथ शिंदे ने उन्हें आउट किया और अब पवार उन्हें आउट करेंगे।
विज्ञापन


शरद पवार और महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री फडणवीस के लिए क्रिकेट साझा मैदान बन सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा है कि पवार व फडणवीस के बीच एमसीए के चुनाव को लेकर तालमेल हो गया है कि इसका अध्यक्ष कौन बनेगा?

पवार को एनडीए के साथ आना चाहिए
एमसीए में उद्धव ठाकरे को बाहर रखने के लिए पवार व फडणवीस के बीच परोक्ष गठबंधन की अटकलों से राकांपा नेताओं ने इनकार किया है। उनका कहना है कि राकांपा खेल व राजनीति का घालमेल नहीं करती। राकांपा के इस नजरिए पर अठावले से पूछा तो उन्होंने कहा कि पवार को एनडीए के साथ आना चाहिए। उन्हें नरेंद्र मोदी के साथ आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें