फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी प्रमुख शरद पवार का दावा, महाराष्ट्र में नहीं आएगी मध्यप्रदेश जैसी नौबत

Thu, 12 Mar 2020 01:39 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी कोई खतरनाक स्थिति नहीं है। राज्य में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार के शिल्पकार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बुधवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सक्षम नेता हैं। जनता को भी उन पर विश्वास है।

विज्ञापन


पवार ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। उसके बाद विधान भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की तुलना में महाराष्ट्र की स्थिति उत्तम है। मध्यप्रदेश सरकार को लेकर आशंका है, लेकिन यह देखना होगा कि कमलनाथ इसको लेकर क्या कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा करनी चाहिए थी।

पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशंसा की और कहा कि वह सबको साथ लेकर चल रहे हैं इसलिए मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का असर महाराष्ट्र में नहीं होगा। हालांकि विपक्षी दल भाजपा की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि तीन दलों की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एमपी का वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा : राउत

मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट किया कि महाविकास आघाड़ी के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। मध्यप्रदेश का वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा। राउत ने ट्वीट किया कि 100 दिन पहले एक अभियान विफल हो गया था। महाविकास आघाड़ी ने बाइपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया।

महाराष्ट्र में भी आएगा राजनीतिक भूकंप : अठावले

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने मध्यप्रदेश के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र में भी इसी तरह का राजनीतिक भूकंप आएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन अटल है। कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अठावले ने ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने पर एनडीए की तरफ से उनका स्वागत किया और कहा कि मध्यप्रदेश में बिना किसी प्रकार की तोड़फोड़ किए सत्ता परिवर्तन हो रहा है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें