फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar: पवार का एक बार फिर विपक्षी एकता को ठेंगा! पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर बोले- ये कोई मुद्दा नहीं

Mon, 10 Apr 2023 08:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। केजरीवाल तो प्रधानमंत्री की डिग्री की मांग को लेकर गुजरात हाईकोर्ट तक चले गए, जिसके लिए उन पर 25 हजार का जुर्माना भी लगा।
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया और वरिष्ठ नेता शरद पवार ने एक बार फिर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे से नाराजगी जाहिर की है। दरअसल विपक्ष द्वारा सत्ताधारी नेताओं की डिग्री (PM Modi Degree Row) को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। शरद पवार ने इसकी आलोचना की है और कहा है कि ये कोई मुद्दा नहीं है और नेता इस पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश कई मुश्किल समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में उन पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे पहले शरद पवार ने अदाणी मामले पर भी विपक्ष के स्टैंड की आलोचना की थी और जेपीसी की मांग को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन


क्या बोले शरद पवार (Sharad Pawar)
शरद पवार ने प्रधानमंत्री की डिग्री के विवाद पर कहा कि 'आज कॉलेज डिग्री का सवाल बार-बार पूछा जा रहा है, आपकी क्या डिग्री है या मेरी क्या डिग्री है लेकिन क्या ये राजनीतिक मुद्दा है? पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरा जाना चाहिए या फिर जो अन्य अहम मुद्दे हैं। धर्म और जाति के आधार पर लोगों में अलगाव पैदा किया जा रहा है, महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं । हमें ऐसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें- Sharad Pawar: 'हमें देश के प्रति उनके योगदान के बारे में सोचने की जरूरत', अदाणी-अंबानी पर शरद पवार का बयान
विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए। केजरीवाल तो प्रधानमंत्री की डिग्री की मांग को लेकर गुजरात हाईकोर्ट तक चले गए, जिसके लिए उन पर 25 हजार का जुर्माना भी लगा।  उद्धव ठाकरे ने भी प्रधानमंत्री की डिग्री का मुद्दा उठाया है। 
विज्ञापन




विपक्षी एकता को फिर शरद पवार ने दिखाया ठेंगा
यह दूसरी बार है, जब शरद पवार ने विपक्ष के स्टैंड से अलग स्टैंड लिया है। हाल ही में शरद पवार ने गौतम अदाणी का बचाव किया था और जेपीसी की मांग को भी खारिज कर दिया था। वहीं विपक्ष द्वारा लगातार अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग की जा रही है। अब डिग्री विवाद पर भी शरद पवार विपक्षी एकता से अलग दिखाई दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें