फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'मैंने और बाला साहेब ने पत्रकारिता के लिए की थी कोशिश, लेकिन...', शरद पवार ने बताया अपना अनुभव

Wed, 02 Jul 2025 11:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय मराठी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पत्रकारिता से जुड़े अपने पुराने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बाला साहेब ठाकरे के साथ मिलकर एक मासिक पत्रिका शुरू की थी, लेकिन वह प्रयोग असफल रहा।

विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को पत्रकारिता के जुड़े अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कभी उन्होंने और शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे ने मिलकर एक मासिक पत्रिका शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया। यह बात उन्होंने अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही, जिसमें पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मेरा भी पत्रकारिता से कुछ नाता है- पवार

विज्ञापन

कार्यक्रम में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पवार ने मुस्कुराते हुए कहा कि मेरा भी पत्रकारिता से कुछ नाता है। उन्होंने कहा कि बाला साहेब के साथ मिलकर पत्राकरिता के लिए बनाई गई हमारी योजना अगर सफल होती, शायद आज हमें भी अखिल मराठी पत्रकार परिषद का सम्मान प्राप्त होता।  

ये भी पढ़ें:- Govt Review: देश के 80 फीसदी गांव खुले में शौच से मुक्त, 54% गांव ही हासिल कर पाए 'ओडीएफ प्लस मॉडल' का दर्जा
विज्ञापन


पवार ने बताया किस तरह से की थी शुरुआत
 
एनसीपी एसपी प्रमुख ने आगे बताया कि स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे मैं और हमारे कुछ दोस्तों ने मिलकर एक पत्रिका शुरू की थी। सबने 5,000 रुपये निवेश किए थे। पवार ने कहा कि हमारी योजना थी कि यह पत्रिका अंग्रेजी की ‘टाइम’ मैगजीन की तरह होगी। हमने पहला अंक निकाला और उम्मीद थी कि यह इतना लोकप्रिय होगा कि हर जगह दिखाई देगा। लेकिन वह अंक अब तक कहीं नहीं देखा गया..ये बात पवार ने हंसी के साथ कही।

पत्रकारिता एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम
शरद पवार ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में पुरस्कार पाने वाले पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखें, यही उम्मीद करता हूं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Spicejet: हवा से उखड़ा पुणे जा रहे स्पाइसजेट के विमान की खिड़की का फ्रेम, सभी यात्री सुरक्षित

बता दें कि अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मधुकर भावे को ‘बालशास्त्री जांभेकर जीवनगौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, जबकि भारत जाधव को ‘विशेष सम्मान’ मिला। इसके अलावा, महेश म्हात्रे, अभिजीत करांडे, अमेय तिरोडकर, पांडुरंग पाटिल, सर्वोत्तम गावस्कर, दिनेश केलुस्कर, सीमा मराठे, बालासाहेब पाटिल, शर्मिला कालगुटकर और भारत निगड़े को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें