फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: स्पीकर के फैसले के बाद शरद पवार का छलका दर्द; बोले- पार्टी मुश्किल दौर में, एकजुट होना होगा

Thu, 15 Feb 2024 09:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने कहा कि हमारी पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है। लेकिन हमें चिंता करने के बजाए एकजुट होना होगा। 
विज्ञापन
शरद पवार फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी आज कठिन दौर से गुजर रही है, यह पार्टी आम लोगों की पार्टी है। लेकिन किसी को भी उन चुनौतियों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, जिनका वह सामना कर रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एकजुट रहने और राज्य की छवि सुधारने की दिशा में काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


एनसीपी को लेकर शरद पवार का छलका दर्द
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा प्रतिद्वंद्वी एनसीपी गुट की अयोग्यता पर अपना फैसला सुनाए जाने के कुछ घंटों पहले शरद पवार ने मुंबई में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। समारोह के दौरान, शरद पवार ने कहा कि एनसीपी के गठन का फैसला 25 साल पहले इसी हॉल में किया गया था और राज्य भर में लाखों पार्टी कार्यकर्ता इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए आगे आए थे।

एक फिर से एकजुट होंगे, राज्य की छवि को सुधारेंगे 
उन्होंने कहा कि एनसीपी आम लोगों की पार्टी है। लेकिन आप सभी को इस बात की चिन्ता नहीं होनी चाहिए , हम एकजुट रहेंगे। ऐसे निर्णय लेंगे।  हम राज्य की छवि सुधारने की दिशा में काम करेंगे। एनसीपी के गठन के तीन महीने के भीतर राज्य के लोगों ने पार्टी को राज्य पर शासन करने की जिम्मेदारी सौंपी।  
विज्ञापन


अजित पवार के अलग होते ही दो गुटों में बंटी थी एनसीपी
एनसीपी को पिछले साल जुलाई में विभाजन का सामना करना पड़ा, जब अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो गए। हाल ही में, भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने अजीत पवार गुट को असली एनसीपी के रूप में मान्यता दी और उसे पार्टी का प्रतीक 'घड़ी' आवंटित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें