फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: मराठा आरक्षण को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Sat, 03 Aug 2024 06:40 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार ने मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच मराठा आरक्षण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
सीएम एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार और राज ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शनिवार के दिन राज्य के दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया कि शरद पवार ने सीएम शिंदे से वर्षा बंगले पर मुलाकात की और मराठा आरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर इस दौरान चर्चा की गई।
विज्ञापन


दो मराठा नेताओं की मुलाकात को माना जा रहा अहम
राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर चल राजनीतिक ताने-बाने के बीच दो मराठा नेताओं की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार महा विकास अघाड़ी के एकमात्र नेता हैं जो महायुति के साथ, खासकर सीएम शिंदे के साथ बातचीत जारी रखते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होना बाकी
2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में 23 के मुकाबले महाराष्ट्र में नौ सीटों पर सिमट गई। जिसका वोट शेयर 26.18 प्रतिशत रहा। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं और मौजूदा राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


आज ही सीएम शिंदे से मिले थे राज ठाकरे
वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बम्बई विकास विभाग चॉल के पुनर्विकास, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी का पुनर्विकास और कुछ अन्य आवास परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई है।

विधानसभा में महायुति से अलग चुनाव लड़ेगी मनसे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति से अलग चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर राज ठाकरे ने एलान किया था कि उनकी पार्टी 200-250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि इससे पहले लोकसभा चुनाव में मनसे ने भाजपा नेतृत्व के एनडीए को समर्थन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें