फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar Health Issue: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री किस बीमारी से पीड़ित

Tue, 21 Apr 2026 01:08 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, मौजूदा राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्हें इसी साल फरवरी में भी दो बार अस्पताल ले जाया गया था। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शरद पवार की सेहत को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें नियमित जांच के सिलसिले में अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर नहीं है। गौरतलब है कि वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार हाल ही में व्हीलचेयर पर बैठकर संसद पहुंचे थे।

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पहुंचे पवार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए थे। इससे पहले पवार को इसी वर्ष फरवरी में पुणे के एक अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक फरवरी में उन्हें छाती में संक्रमण और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद डॉक्टरों से दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें