फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar Gall Bladder Surgery: शरद पवार के पित्ताशय का हुआ ऑपरेशन, पेट दर्द के चलते हुए थे भर्ती

Mon, 12 Apr 2021 12:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पित्ताशय का ऑपरेशन हो गया है। शरद पवार के पित्ताशय में पथरी पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले भी शरद पवार की पथरी को लेकर सर्जरी हो चुकी है।
विज्ञापन
आज होगी शरद पवार के पित्ताशय की सर्जरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की पित्ताशय का ऑपरेशन पूरा हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि तेज पेट दर्द की वजह से रविवार को शरद पवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले महीने एक चिकित्सिय प्रक्रिया के बाद शरद पवार को एक महीने तक आराम करने की सलाह दी गई थी। 

विज्ञापन


उस समय डॉक्टरों ने यह फैसला लिया था कि 15 दिन बाद शरद पवार के शरीर से सर्जरी कर पित्ताशय अलग कर दिया जाएगा। इसी सिलसिले में शरद पवार को रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी दी थी। 

एक डॉक्टर ने बताया कि 30 मार्च को ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही शरद पवार एक आपातकालीन एंडोस्कॉपी हुई थी। उनके शरीर के पित्त नली से एक पत्थर को हटाने के लिए यह सर्जरी की गई थी। इसके बाद तीन अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने उन्हें अगली सर्जरी तक आराम करने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन


पेट दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पित्ताशय में पथरी होने की वजह से शरद पवार को पेट दर्द हुआ। बता दें कि सात अप्रैल को शरद पवार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली थी। शरद पवार ने अपने घर पर ये दूसरी खुराक ली थी। वहीं एक मार्च को शरद पवार ने पहली खुराक ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें