राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 2 नवंबर को खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 2 नवंबर को पुणे में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वहीं उन्हें भर्ती कराया गया था। अपने पिता के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी साझा करते हुए पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 'हम बाबा को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
We are admitting Baba to Breach Candy Hospital for further tests. Thank you all for your concern and good wishes. 🙏
पुणे में बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि, खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद वरिष्ठ राजनेता शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी सामान्य स्वास्थ्य जांच की और उन्हें निगरानी में रखा था। हालांकि इसके एक बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 'बाबा अब काफी बेहतर हैं, और हम अब मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। रूबी हॉल की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने उनकी इतनी अच्छी देखभाल की। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं।' वहीं, रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ पुरवेज के. ग्रांट ने आधिकारिक बयान में बताया था कि- शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आगे बताया था कि पवार को फुफ्फुसीय दर्द की शिकायत के बाद सामान्य जांच और चिकित्सा अवलोकन के लिए भर्ती कराया गया था। फुफ्फुसीय दर्द का तात्पर्य सीने में होने वाले उस दर्द से है जो आमतौर पर सांस लेने, खांसने या छींकने पर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Baba is much better now, and we are now driving to Mumbai. Thank you so, so much to the entire team at Ruby Hall for taking such good care of him. Grateful from the bottom of my heart to everyone for all your best wishes. 🙏🏽
पीएम मोदी ने भी जाना था हाल-चाल
इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवार से फोन पर बात की और रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, उनके सहयोगी ने बताया। पवार के सहयोगी विट्ठल मनियार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पवार को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी। मनियार ने पत्रकारों को बताया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पवार साहब को फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनसे बड़े स्नेह और सम्मान से बात की और उन्हें पूरी तरह आराम करने का अनुरोध किया। मोदी ने उनसे कहा कि सुप्रिया (सुले) अब तैयार हैं और वह और अन्य लोग देश की देखभाल करेंगे, जबकि पवार साहब को आराम करना चाहिए'। उन्होंने बताया कि पवार ने स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। सहयोगी ने कहा, टपवार साहब ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह आराम कर रहे हैं और उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है क्योंकि सभी लोग देश की देखभाल के लिए मौजूद हैं। उन्होंने मोदी की चिंता के लिए उनका आभार व्यक्त किया'।