फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार ने राहुल को नहीं माना पीएम पद का दावेदार, ममता, माया और नायडू का लिया नाम

Mon, 29 Apr 2019 04:39 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है ममता बनर्जी, मायावती या चंद्रबाबू नायडू में से कोई प्रधानमंत्री बन सकता है। एक टीवी साक्षात्कार में पवार ने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन


पवार ने कहा कि संसदीय चुनाव के बाद यदि भाजपा की अगुवाई वाले राजग को बहुमत नहीं मिला तो उक्त तीनों नेताओं में से कोई एक देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। क्योंकि ये तीनों नेता या तो मुख्यमंत्री रह चुके हैं या हैं। 

पवार से पीएम पद के लिए उनकी पसंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ममता, मायावती और नायडू को मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य को चलाने का अनुभव है, इसलिए इनमें से कोई प्रधानमंत्री बन सकता है। उल्लेखनीय है कि चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश और ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री हैं, जबकि मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें